Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 21:17
नई दिल्ली : दक्षिण भारत के लगभग 100 साधु-संत और श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार से शुरू हो रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पंचकोसी परिक्रमा अभियान में हिस्सा लेंगे। विहिप ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विहिप के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से दर्जनों की संख्या में साधु-महात्मा और उनके 100 के लगभग शिष्य इस परिक्रमा अभियान में हिस्सा लेंगे, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा।
भारत के विभिन्न हिस्सों के हिंदू धार्मिक नेताओं द्वारा अयोध्या में शुरू किए गए परिक्रमा अभियान का यह समापन किस्त है। विहिप अयोध्या में ढहा दी गई बाबरी मस्जिद वाली जगह पर ही विशाल राम मंदिर का निर्माण करवाना चाहती है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, September 19, 2013, 21:17