Last Updated: Monday, July 1, 2013, 21:03
गजियाबाद: एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसके साथ कथित रूप से दुराचार किया और बाद में अन्य युवती से शादी पक्की कर ली।
मामले की जानकारी होने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दौलतनगर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि इंतजार नाम के युवक ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पूर्व युवक ने अपनी शादी दूसरी युवती से पक्की कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 1, 2013, 21:03