श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ रवाना

श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ रवाना

श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ रवानाजम्मू: कड़ी सुरक्षा के बीच, 888 श्रद्धालुओं का एक और जत्था आज दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा रवाना हो गया।

इस जत्थे में 545 पुरूष, 178 महिलाएं, 16 बच्चे और 149 साधु हैं। यह लोग सुबह पांच बज कर करीब बीस मिनट पर जम्मू स्थित भागवती नगर आधार शिविर से 33 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। आज के जत्थे को मिला कर कम से कम 89,539 श्रद्धालु जम्मू से अमरनाथ गुफा रवाना हो चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 24, 2012, 12:16

comments powered by Disqus