Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 12:15
इंदौर : मध्य प्रदेश मे सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच मतभेद उभरकर सामने आने लगे है। मंगलवार की रात को इंदौर में संघ कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर पर जमकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला तक फूंक डाला। वही भाजपा हंगामा करने वालों को संघ का मानने से इंकार कर रही है।
ज्ञात हो कि बीते दिनों एक शातिर अपराधी मनोज पंवार को गोली मारने के मामले में संघ से जुड़े दो लोगों के अलावा भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद से अंदरुनी तनातनी चल रही है। मनोज के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जांच कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने सख्त कार्रवाई कर दी। इसी बीच सिंह का तबादला कर दिया। पुलिस अधिकारी के तबादले से संघ कार्यकर्ता नाराज हो उठे। उनका आरोप था कि यह जांच प्रभावित करने के लिए किया गया है। संघ पदाधिकारी दिलीप जैन ने तो सरकार पर ही आरोप लगाए हे।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात को जावद कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर हंगामा व तोड़फोड़ की और बाद में राजबाड़े पर मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया।
वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष शंकर लालवानी ने कार्यालय में हंगामा करने वालों को संघ का होने से इनकार करते हुए कहा है कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों ने किया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 29, 2012, 12:15