Last Updated: Sunday, August 26, 2012, 23:08
जमशेदपुर : झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को भाजपा से कहा कि वह कोयला मुद्दे पर संसद में बहस से ‘दूर नहीं भागे’।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा, भाजपा को कोयला आवंटन मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बाधित करके चर्चा से नहीं भागना चाहिए। उसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का त्यागपत्र की मांग करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि भगवा पार्टी वर्ष 2004 से वर्ष 2009 के बीच मुख्य विपक्षी पार्टी रही थी और उसे किसी घोटाले की भनक नहीं लग पाई।
मरांडी ने केंद्र से की गई अपनी वह सिफारिश दोहराई जिसमें उन्होंने वर्ष 2004 और वर्ष 2008 के बीच झारखंड में अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा की ओर से 27 कोयला ब्लॉकों के आवंटन की जांच कराने को कहा था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 26, 2012, 23:08