सड़क हादसे में घायल AAP नेता संतोष कोली की मौत

सड़क हादसे में घायल AAP नेता संतोष कोली की मौत

सड़क हादसे में घायल AAP नेता संतोष कोली की मौतज़ी मीडिया ब्यूरो
गुड़गांव: आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्य और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुंदर नगरी से `आप` की उम्मीदवार संतोष कोली की आज (बुधवार) मौत हो गई। कोली 30 जून को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर संतोष कोली की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आम आदमी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर अकांउट पर ट्वीट किया गया कि संतोष अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने हार्ट अटैक के बाद अंतिम सांस ली।

कोली 30 जून को गाजियाबाद के लिंक रोड पर पुलिस स्टेशन स्थित कौशाबी मेट्रो स्टेशन के पास हादसे की शिकार हुई थी। उस समय कोली बाइक पर पीछे बैठी हुई थी कि अचानक तेज रफ्तार से आती कार ने जोरदार टक्कर मारी थी। उसके बाद कोली को गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर हालत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि यह एक हादसा नहीं बल्कि हमला था। अरविंद केजरीवाल ने बिजली बिल के खिलाफ आंदोलन संतोष के घर से शुरू किया था।

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने हत्या का प्रयास और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।

First Published: Wednesday, August 7, 2013, 10:59

comments powered by Disqus