Last Updated: Monday, September 10, 2012, 09:49

ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी
मुंबई : मुंबई के तट पर एंटीगा एवं बारबूडा के ध्वज लगे व्यावसायिक जहाज पर कल दोपहर से लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कोस्ट गार्ड के 4 जहाजों ने आग बुझाई। जहाज पर फंसे 22 लोगों सुरक्षित बचाया गया। जहाज मुंबई से कोलंबो जा रहा था।
तटरक्षक बल के सूत्रों ने कहा कि एमवी एम्सटर्डम ब्रिज जहाज दक्षिण मुंबई के प्रांग्स रीफ लाइटहाउस के चार नौटिकल मील की दूरी पर था और वह खतरनाक सामग्री ले जा रहा था।
सूत्रों के मुताबिक तटरक्षक बल के ऑपरेशन कक्ष को शाम सवा पांच आग की सूचना पोत के कप्तान की तरफ से मिली।
First Published: Monday, September 10, 2012, 08:37