`सावधान! विप्रो परिसर में रखे गए हैं 19 बम`

`सावधान! विप्रो परिसर में रखे गए हैं 19 बम`

बेंगलुरु : वैश्विक सॉफ्टवेयर कम्पनी विप्रो के परिसर में बम रखे होने की जानकारी वाला एक पत्र प्राप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को कंपनी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पत्र पाने के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अंग्रेजी में हाथ से लिखे इस पत्र को सरजापुर पुलिस थाने में प्राप्त किया गया। इसपर कोई नाम पता नहीं लिखा था। पत्र को पुलिस ने गंभीरता से लिया। उसमें दावा किया गया था कि विप्रो परिसर में 19 बम रखे गए हैं और उनमें शुक्रवार 11 बजे दोपहर और शनिवार एक बजे विस्फोट होगा। डाक विभाग से इस पत्र के छोड़े जाने के स्थान की पहचान करने को कहा गया है।

शहर के पास विप्रो के दो परिसर हैं। उसका कॉरपोरेट मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और सॉफ्टवेयर विकास केंद्र शहर से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है। विप्रो के इन परिसरों की सुरक्षा-व्यवस्था खुद कम्पनी देखती है। इसके बावजूद पुलिस ने उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 19, 2013, 21:51

comments powered by Disqus