Last Updated: Monday, January 28, 2013, 22:11
महेंद्रगढ़ : इनेलो नेता एवं पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के छोटे बेटे अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के ‘इशारे’ पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने शिक्षक भर्ती घोटाले में उनके पिता और भाई सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को झूठा फंसाया।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को कल यहां संबोधित करते हुए विधायक अभय ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने कांग्रेस के इशारे पर उनके पिता, भाई अजय चौटाला और पार्टी नेता शेर सिंह के नामों को घोटाले में शामिल किया।
अभय ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं को चुनाव कराने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी की वास्तविक मजबूती सामने आएगी। उन्होंने कहा कि चौटाला के समर्थक पार्टी के लिए खून तक देने के लिए तैयार हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 28, 2013, 22:11