Last Updated: Thursday, February 16, 2012, 08:27
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान के गुरुवार को सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को शीत लहर से कोई राहत नहीं मिली। हिसार और करनाल में आज पारा जमाव बिंदु के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के हिसार और करनाल दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान एक समान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे है जबकि भिवानी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक के लोगों को भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली है, यहां का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी और यहां यह 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है।
पटियाला का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि इलाके का न्यूनतम तापमान कल भी सामान्य से नीचे रहेगा।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, February 16, 2012, 13:57