हरियाणा पुलिस करेगी 11 हजार सिपाहियों की भर्ती

हरियाणा पुलिस करेगी 11 हजार सिपाहियों की भर्ती

गुड़गांव : हरियाणा पुलिस जल्द ही 11 हजार सिपाहियों की भर्ती करेगी। डीजीपी रंजीव सिंह दलाल ने कहा, सरकार ने हरियाणा पुलिस में सिपाहियों के 11 हजार पदों को मंजूरी दी है जिसके लिए जल्द ही आवेदन मंगाए जाएंगे। वह भोंडसी में भर्ती प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों के राज्यस्तरीय कल्याण बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए आवास योजना सहित कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू की हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 11, 2012, 09:29

comments powered by Disqus