Last Updated: Monday, July 1, 2013, 14:00
ज़ी मीडिया ब्यूरो चंडीगढ़ : हरियाणा में एक नवजात बच्ची को जिंदा दफन की हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, करनाल जिले में 30 वर्षीय एक महिला ने शनिवार को कथित तौर पर अपनी तीन माह की नवजात बेटी को दफन कर दिया।
बताजा जाता है कि इस महिला को तीन बेटी और एक बेटा है। उसकी चाहत एक और बेटी के बजाय दूसरे बेटे को जन्म देने की थी। आरोपी महिला (अजमेरी खातून) ने अपने कमरे में ही गड्ढा खोदकर मासूम को उसमें दफना दिया।
इस बीच, जानकारी मिलने पर मासूम बच्ची (असमां) को उसके पिता के बड़े भाई और उसकी पत्नी ने उक्त जगह पर से बाहर निकाला। यह घटना सैय्यद छपड़ा गांव में सामने आई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
First Published: Monday, July 1, 2013, 13:59