हरियाणा में छात्रा से रेप, सहपाठी गिरफ्तार

हरियाणा में छात्रा से रेप, सहपाठी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को अपने दलित सहपाठी का दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता सूचना प्रौद्योगिकी की छात्रा है और आरोपी उसका सहपाठी है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म शुक्रवार को हुआ था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने गगनदीप को पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को ट्यूशन के लिए जा रही थी तभी आरोपी ने उसे कार में जबरदस्ती बैठा लिया और सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 31, 2012, 09:23

comments powered by Disqus