हरियाणा: सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

हरियाणा: सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने सिरसा में दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने प्रीत नगर इलाके में कल रात एक घर पर छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जगदीश, भूषण कुमार के रूप में हुई है। गिरोह की दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बहरहाल उनका एक अन्य सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 21, 2013, 20:06

comments powered by Disqus