Last Updated: Friday, December 28, 2012, 18:06
हासन (कर्नाटक) : कर्नाटक के हासन जिले में 17 साल की एक दलित लड़की के साथ 10 लोगों द्वारा नौ दिनों तक कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आयी है। दस में से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जिले में कई स्थानों पर लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने रोजगार का झांसा देकर लडकी को शहर बुलाया था। आरोपियों ने 19 से 27 दिसंबर तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उसके बाद आरोपियों ने कल लड़की को हासन में छोड़ दिया। इसके बाद लड़की ने महिलाओं के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संगठन से संपर्क किया जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनायी गयी हैं। गिरफ्तार सात आरोपियों में से एक आटो रिक्शा का चालक भी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और हासन से लोकसभा के सदस्य एचडी देवेगौड़ा ने आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 28, 2012, 18:06