Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 18:40
नई दिल्ली: दिल्ली में सुर्खियों में रहे पिछले वर्ष 16 दिसंबर के सामूहिक दुष्कर्म हादसे के बाद इस वर्ष 15 अगस्त तक 1000 से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ सनसनीखेज मामलों पर एक नजर (16 दिसंबर 2012 ) 23 वर्षीया प्रशिक्षु फीजियोथेरेपिस्ट के साथ एक किशोर सहित छह लोगों ने चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया और लहूलुहान हालत में सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी चलते बने।
13 मार्च 2013 - उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी में नगरपालिका संचालित स्कूल में सात वर्ष की बालका के साथ दुष्कर्म किया गया।
13 मार्च 2013 :-पश्चिमी दिल्ली के बावना इलाके में 17 वर्ष की लड़की के साथ उसके चार सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
15 अप्रैल 2013 - पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में पांच वर्ष की लड़की का उसके पड़ोसी ने अपहरण किया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
16 मई 2013 - दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक तांत्रिक ने 10 वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म किया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 10, 2013, 18:40