DU की छात्रा के बलात्कार कर बनाया अश्लील MMS -DU student ​​raped and made of porn MMS

DU की छात्रा के बलात्कार कर बनाया अश्लील MMS

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल के आरोप में उसके एक दोस्त को दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि लड़की द्वारा पुलिस में पांच सितंबर को शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर बृज मोहन उर्फ सौरभ को गिरफ्तार किया गया।

यह लड़की गार्गी कॉलेज की छात्रा थी और उसका दावा था कि मोहन ने उसकी एक अश्लील वीडियो बना रखी है जिसके आधार पर वह उससे ब्लैकमेल कर धन ऐंठने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की मोहन को स्कूल के समय से जानती थी। लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया और गुप्त कैमरे की मदद से अश्लील वीडियो तैयार किया। इसी अश्लील वीडियो की मदद से वह उससे धन ऐंठने का प्रयास कर रहा था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 12, 2013, 08:31

comments powered by Disqus