Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 18:40
हिसार : इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा को आज यहां काले झंडे दिखाए। आईएसी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी भी की। मुख्यमंत्री हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां आए थे।
मुख्यमंत्री मंच पर बैठने ही वाले थे, उसी दौरान आईएसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस ने तुरंत उन कार्यकर्ताओं को अपने घेरे में ले लिया। इन कार्यकर्ताओं में तीन लड़कियां भी शामिल थीं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 14, 2012, 18:40