TMC के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या

TMC के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या

रायगंज : पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में आज सुबह एक सार्वजनिक स्थान पर तृणमूल कांग्रेस के दो प्रखंड स्तर के नेताओं की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायगंज प्रखंड तृणमूल किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद दास (35) और पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष खिरोड दास (55) की पद्मापुर गांव की मुख्य सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों पर गोली के जख्म हैं और घटनास्थल से एक नौ एमएम पिस्तौल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 11, 2013, 22:29

comments powered by Disqus