Last Updated: Monday, August 19, 2013, 18:11
ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव
नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर की जाने वाली विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की परिक्रमा यात्रा पर उत्तर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। परिक्रमा यात्रा रोकने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
विहिप ने कुछ दिनों पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर परिक्रमा यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था। इस यात्रा के लिए विहिप के नेता समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे। विहिप नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार से यात्रा को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की मांग की थी।
अपनी इस प्रस्तावित यात्रा के दौरान विहिप अयोध्या की 84 कोस यात्रा करना चाहता है लेकिन सपा सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस यात्रा पर रोक लगा दी है।
First Published: Monday, August 19, 2013, 18:11