Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 21:11

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: अदाकारा लैला खान केस में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। इगतपुर फार्महाउस में सर्च ऑपरेशन के दौरान मानव शरीर के अवशेष मिले है। कहा जा रहा है कि यह मानव शरीर लैला का है। माना जा रहा है कि यह शरीर के टुकड़े लैला खान के हो सकते है। यह सर्च ऑपरेशन लैला खान के बंगले के पास चल रहा है। मिले मानव शरीर के अवशेषों की जांच की जा रही है।
लैला मर्डर केस में आरोपी परवेज टाक परवेज के मुताबिक लैला की हत्या कर उसकी लाश को इगतपुर फार्महाउस में ही ठिकाने लगाया गया है। इसलिए पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें इगतपुर फॉर्म में लैला और उसकी फैमिली की लाशें तलाशने में जुटी हुई है। लेकिन इसी बीच नासिक पुलिस के हाथ एक ऐसा गवाह लगा है जिससे लैला खान केस की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार परवेज ने पूछताछ के दौरान कबूल किया था कि लैला और उनके परिवार की मुंबई के समीप एक फॉर्म हाउस में पिछले वर्ष उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
First Published: Tuesday, July 10, 2012, 21:11