Last Updated: Friday, January 18, 2013, 09:27

लंदन : भारतीय अभिनेत्री और मशहूर वीजे सोफिया हक का गुरुवार को लंदन का एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 41 साल की थीं।
सोफिया न्यूमोनिया से ग्रस्त थीं और उनकी चिकित्सा जांच हुई। माना जा रहा है कि उनके फेफड़े में खून का थक्का बन गया था और इसी कारण उनका निधन हो गया।
लंदन में अपने साथी डेविड व्हाइट के साथ रहने वाली सोफिया क्रिसमस से पहले बीमार हुई थीं। उनकी अभिनय एजेंसी ‘कोले कीचेन’ का कहना है कि कई सप्ताह पहले उनमें एक तरह के कैंसर का पता चला था और उनका निधन अचानक हो गया। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 18, 2013, 09:27