अभी अस्पताल में ही रहेंगे `शॉटगन`

अभी अस्पताल में ही रहेंगे `शॉटगन`

अभी अस्पताल में ही रहेंगे `शॉटगन`मुंबई : मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती, फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अभी कुछ दिन और अस्पताल में ही बिताने होंगे।

सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सिन्हा का इलाज कर रहे चिकित्कसों के मुताबिक उनकी तबियत में काफी सुधार है, लेकिन अभी उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम नारायण ने बताया कि सिन्हा की तबियत में सुधार हो रहा है। उनकी दवाएं बदली जा रही हैं। लेकिन अभी उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है और इसका फैसला सोमवार को लिया जाएगा।

66 वर्षीय सिन्हा को उनके घर में हो रही रंगाई से एलर्जी होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। जिसके बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और बेटे लव और कुश अस्पताल में उनकी देख-रेख कर रहे हैं।

70 के दशक के शानदार अभिनेता रहे शत्रुघ्न फिलहाल बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा के सांसद हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 7, 2012, 16:54

comments powered by Disqus