Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 10:56
ज़ी मीडिया ब्यूरोमकाऊ: भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड आईफा 2013 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई।
अनुराग बसु की फिल्म बर्फी को 14 वें आईफा अवॉर्ड में सबसे ज्यादा पुरस्कार मिले। बर्फी ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के पुरस्कार समेत कई पुरस्कार जीते। इसमें रणबीर कपूर फिल्म बर्फी के लिए बेस्ट एक्टर तथा विद्या बालन फिल्म कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। अन्नू कपूर ने `विक्की डोनर` के लिए सहायक की भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार जीता।
IIFA अवार्ड्स 2013 के विजेता इस प्रकार हैं:-
बेस्ट एक्टर: रणबीर कपूर (बर्फी)
बेस्ट एक्ट्रेस: विद्या बालन (कहानी)
बेस्ट फिल्म: बर्फी
बेस्ट डायरेक्टर: अनुराग बसु (बर्फी)
बेस्ट सपोर्टिग मेल: अनु कपूर (विकी डोनर)
बेस्ट सपोर्टिग फीमेल: अनुष्का शर्मा (जब तक है जान)
बेस्ट डेब्यू फीमेल: यामी गौतम (विकी डोनर)
बेस्ट डेब्यू मेल: आयुष्मान खुरान (विकी डोनर)
बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल: अभिषेक बच्चन (बोल बच्चन बोल)
बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल: ऋ षि कपूर (अग्निपथ)
स्टार जोड़ी ऑफ द ईयर: दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: गौरी शिंदे (इंग्लिश विंग्लिश)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: प्रीतम (बर्फी)
बेस्ट लिरिक्स: अमिताभ भट्टाचार्या (अग्निपथ-मुझमें कहीं बाकी)
बेस्ट सिंगर मेल: सोनू निगम (अग्निपथ)
बेस्ट सिंगर फीमेल: श्रेया घोषाल (अग्निपथ-चिकनी चमेली)
स्पेशल अवॉर्ड्स: आईफा फॉरएवर: यश चोपड़ा
इंडियन इंटरनेशनल सिनेमा आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट: अनुपम खेर
आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा: जावेद अख्तर
ह्यूमैनिटी अवॉर्ड: शबामा आजमी
डिजिटल स्टार ऑफ दि ईयर: शाहरूख खान।
First Published: Sunday, July 7, 2013, 10:56