Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 15:33

मुंबई : अभिनेत्री मनीषा कोइराला इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी। वह पिछले कुछ दिन से बीमार हैं। तबियत खराब होने के कारण मनीषा पिछले दिनों मुंबई के जसलोक अस्पताल में तीन के लिए भर्ती हुई थी जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, उनकी हालत ठीक है। आगे इलाज के लिए वह परिवार के साथ अमेरिका जा रही हैं और जल्द ही अच्छी हो जाएंगी। मरीज के निजता के अधिकार का हवाला देते हुए सूत्र ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
28 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, December 1, 2012, 15:33