कान में मिला `डब्बा` को पहला अवॉर्ड

कान में मिला `डब्बा` को पहला अवॉर्ड

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक रितेश बत्रा की पहली फिल्म `डब्बा` (लंचबॉक्स) ने 66वें कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में `क्रिटिक्स वीक व्युअर्स च्वाइस अवार्ड` जीता है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित इस फिल्म में इरफान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, निमरत कौर ने अभिनय किया है तथा इसे विशेष प्रस्तुति के दौरान भी सराहना मिली।

फ्रांस के `नाइट ऑफ ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स` से सम्मानित अनुराग ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा यह शुरू हुआ। `लंचबॉक्स` ने `क्रिटिक्स वीक व्युअर्स च्वाइस अवार्ड` जीता। इसे `गोल्डन रेल` या कुछ और नाम से बुलाया जाता है।"

इसके पहले इरफान ने ट्विटर पर लिखा, लंचबॉक्स` ने अपने पंख फैलाने शुरू किए, इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के अवार्ड पाने के बाद उन्होंने लिखा, अभी-अभी `लंचबॉक्स` के कान में पहला अवार्ड पाने की खबर मिली है। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 24, 2013, 15:22

comments powered by Disqus