Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 09:51
लंदन : खबर है कि ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी इन दिनों पॉप गायिका मॉली किंग के साथ प्रेम संबंध में हैं। डेली एक्सप्रेस के अनुसार 27 वर्षीय हैरी बैंड ‘द सैटर्डेज’ की सदस्य मॉली किंग के साथ घूम रहे हैं। दो महीने पहले मॉडल डेविड गैंडी से जुदा हुई मॉली के प्यार में हैरी पूरी तरह डूब गए हैं।
दोनों की मुलाकात दो साल पहले हुई थी। उसके बाद उन्हें कई बार क्लब में साथ-साथ देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, दोनों की दोस्ती अब प्रेम में बदल चुकी है। हालांकि यह भी खबर है कि दोनों ने इस रिश्ते को अपने करीबी दोस्तों से भी छिपा कर रखा है। पिछले हफ्ते उन्हें लंदन के बुंगा बुंगा क्लब में साथ-साथ देखा गया। पिछले महीने हैरी ने कहा था कि एक राजकुमार होना उनके साथी चुनने की राह में आड़े आता है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 11, 2012, 15:21