क्रिसमस पर शकीरा-पिक के घर आया नन्हा मेहमान

क्रिसमस पर शकीरा-पिक के घर आया नन्हा मेहमान

क्रिसमस पर शकीरा-पिक के घर आया नन्हा मेहमानलॉस एंजिलिस : कोलंबिया की सुपरस्टार शकीरा और उनके फुटबॉल स्टार प्रेमी जेरार्ड पिक को इस क्रिसमस बेटे के रूप में एक बेहतरीन उपहार मिला। इस क्रिसमस उन्होंने अपने पहले बेटे का स्वागत किया।

पीपुल मैगजीन के अनुसार, 35 वर्षीय ‘हिप्स डोंट लाई’ से चर्चित हुई इस गायिका ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया और उनके प्रफुल्लित साथी ने ट्विटर पर इस खुशखबरी को सबके साथ साझा किया।

पिक ने ट्विटर पर लिखा,‘हमारे बेटे का जन्म हो चुका है। हमलोग बहुत खुश हैं। आप सभी के संदेश के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।’

हालांकि अभी तक उनके बेटे के नाम का पता नहीं चल पाया है।

नई मां शकीरा अब अगले साथ निश्चित ही व्यस्त रहने वाली हैं। अगले साल उनके नए एलबम के भी आने की उम्मीद है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 28, 2012, 14:45

comments powered by Disqus