गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई कारदाशियां - Zee News हिंदी

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई कारदाशियां

लंदन : रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ब्रिटेन में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शख्सियत बन गई हैं।

 

कदार्शियां रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद कर्दाशियां’ से सुखिर्यों मे आईं थीं। इसके बाद उन्होंने बास्केट बॉल खिलाड़ी क्रिस हम्फ्रीस से विवाह कर तीन माह में उनको तलाक भी दे दिया।

 

डेली मेल के अनुसार इस सूची में किम के बाद दूसरे स्थान पर विक्टोरिया बेकहम का नाम है जो जुलाई में ही में मां बनीं हैं। उनके बाद ‘हैरी पॉटर’ फिल्मों की अभिनेत्री ऐमा वॉटसन सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली अभिनेत्री बनीं।

(एजेंसी)

First Published: Friday, December 16, 2011, 13:29

comments powered by Disqus