ग्वाइनिथ पाल्थ्रो बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला -Gwyneth Paltrow is world’s most beautiful woman

ग्वाइनिथ पाल्थ्रो बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

ग्वाइनिथ पाल्थ्रो बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: हॉलीवुड अदाकारा ग्वाइनिथ पाल्थ्रो को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का गौरव हासिल हुआ है। वह पीपल मैगजीन के सर्वे में दुनिया की सबसे सुंदर महिला के खिताब से वह नवाजी गई है।

ग्वाइनिथ पाल्थ्रो एक बड़ी सेलिब्रेटी और हॉलीवुड अदाकारा हैं जिनके दो बच्चे हैं और उनकी शादी गायक क्रिस मार्टिन से हुई है। उन्होंने गायिका बेयोंसे नोवेल्स को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया।

ऐसा चौथी मर्तबा है जब ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित अदाकारा को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला है। ग्वाइनिथ पीपल मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी।

पीपल मैगजीन के कवर पेज पर पाल्थ्रो से पहले जेनिफर लोपेज, जूलिया राबर्ट्स, हेल बेरी और जेनिफर एनिस्टन कवर पेज पर नजर आ चुकी है। ग्वाइनिथ ने आयरन मैन-3 में एक अहम किरदार निभाया है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।


First Published: Thursday, April 25, 2013, 16:11

comments powered by Disqus