`जंजीर` की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा के दो रूप

`जंजीर` की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा के दो रूप

`जंजीर` की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा के दो रूपमुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा `जंजीर` की रीमेक में दो अलग-अलग रूपों में नजर आएंगी। ऐसा कहना है डिजाइनर प्रिया कटारिया पुरी का। प्रिया इस फिल्म के सहारे बॉलीवुड में पहली बार कदम रख रही हैं। अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा माला नामक एक लड़की की किरदार निभा रही हैं।

प्रिया ने कहा,फिल्म के पहले आधे भाग में माला विदेश में रहती है। इस भाग में उन्हें एक महिला उद्यमी के परिधान में दिखाया गया। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत की कोई कामकाजी महिला हवाईअड्डे पर अन्य महिलाओं से अलग नजर नहीं आती। वह दुनिया के किसी भी कोने की महिला की तरह टीप-टॉप, सुसज्जित परिधान में नजर आती है।

उन्होंने आगे कहा, बाद में जब माला (प्रियंका) भारत की जमीं पर कदम रखती है तो उसका परिधान रंगबिरंगा हो जाता है। आप ध्यान देंगे कि कोई भारतीय लड़की पाश्चात्य वस्त्र भी पहनती है तो कहीं न कहीं उसके पहनावे में भारतीयता झलक ही जाती है। वह छोटी पतलून पहन सकती है लेकिन उसका रंग नारंगी होगा। प्रियंका के परिधान इस बदले भू-राजनीतिक सोच को परिलक्षित करेंगे। प्रिया ने कहा, रोचक बात यह है कि प्रियंका के किरदार और मेरी पृष्ठभूमि समान है।

उन्होंने कहा, माला की तरह मैं भी विदेशों में काम करने वाली अप्रवासी भारतीय हूं। इसलिए मुझे इसका सहज बोध है कि प्रियंका को किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए। मैं अक्सर देखती हूं कि अभिनेत्रियां अपने कपड़ों में शानदार दिखती हैं। लेकिन अपने किरदार के माफिक परिधानों में नजर नहीं आतीं।

प्रिया कुवैत में वैश्विक मांग वाले परिधान बना चुकी हैं। उनके पति कुवैत में ही काम करते हैं। वह कम से कम महीने में दो बार अपनी बेटी से मिलने सन फ्रांसिस्को जाती हैं। उनकी बेटी वहां वह पढ़ाई कर रही है। प्रिया कहती हैं कि वह रात में बिना कोई बॉलीवुड फिल्म देखे नहीं सोती हैं। सवाल है कि फिर किस वजह से फिल्मी डिजाइनर प्रिया बॉलीवुड से अब तक दूर रहीं?

प्रिया कहती हैं, मैं हमेशा पटकथा की मूल प्रति की मांग करती हूं, जो मुझे कभी नहीं मिलती। `जंजीर` पहली फिल्म है जिसके लिए मैं ने हां की। इसकी एक वजह है कि अपूर्व लखिया मेरे दोस्त हैं। दूसरी वजह यह है कि मेरे अनुसार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छवि वाली अभिनेत्री हैं।

प्रिया कहती हैं, लखिया पहले ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने मुझे पटकथा की मूल प्रति दी। मैं पहले इसलिए प्रस्ताव को ठुकरा देती थी, क्योंकि मुझे पटकथा की प्रति नहीं मिलती थी। इस पटकथा की बदौलत ही मैं प्रियंका के किरदार माला की छवि बनाने से पहले उसे पूरी तरह जान पाई। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 10, 2013, 13:41

comments powered by Disqus