जब रोहित बल के साथ रैंप पर थिरकीं सोनम कपूर

जब रोहित बल के साथ रैंप पर थिरकीं सोनम कपूर

जब रोहित बल के साथ रैंप पर थिरकीं सोनम कपूर नई दिल्ली : इंडियन ब्राइडल फैशन वीक के चौथे दिन फैशन डिज़ाइनर रोहित बल और शो स़्टॉपर सोनम कपूर ने रैंप पर थिरककर समारोह को चार चांद लगा दिए। बल कार्यक्रम के अंत में सामने से मंच पर आएं और बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ‘आ जाने जा’ पर थिरकते हुए पीछे खड़ी सोनम के पास गए और उन्हें भी नृत्य करने को कहा। इसके बाद दोनों ने बॉलीवुड शैली में नृत्य करते हुए समारोह की रौनक बढ़ा दी।

बल ने भारतीय- एलिजाबेथ से प्रेरित ‘ द मलमल मैस्करेड’ नामक अपने संग्रह को प्रस्तुत के लिए बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों का चयन किया जिसने दर्शकों को भी गुनगुनाने पर मज़बूर कर दिया।

उन्होंने कहा, आखिरी गीत के दौरान जब मैंने पीछे देखा तो सोनम हेलेन के अंदाज़ में नृत्य कर रही थी। मेरा संग्रह पूरी तरह भारतीय था इसलिए मैंने मेरे पंसदीदा भारतीय गीतों का चयन किया। डिज़ाइनर ने सोनम के लिए मलमल का सफेद सुनहरा लहंगा चुना जिसका लुक मुग़ल दुल्हन से प्रेरित था।

सोनम ने कहा, मैं हमेशा ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हूं जिनमें इस प्रकार का संगीत हो। लेकिन मेरे लिए रैंप पर चलकर, इसे सुनकर और कुछ कलात्मक तरीके से इसका हिस्सा होना काफी था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 27, 2013, 11:41

comments powered by Disqus