टिक्कू मर्डर में गौतम वोरा गिरफ्तार - Zee News हिंदी

टिक्कू मर्डर में गौतम वोरा गिरफ्तार



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

मुंबई: अरुण टिक्कू मर्डर मामले में आज एक और गिरफ्तारी हुई है। इस हत्याकांड में शेयर ब्रोकर गौतम वोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौतम पर विजय पलांडे को पनाह देना का आरोप है।

 

विजय पलांडे अरुण टिक्कू और करण कक्कड़ मर्डर केस में मुख्य आरोपी है। गौतम वोहरा का नाम सबसे पहले विवेका बाबाजी की खुदकुशी के समय सामने आया था।

 

सूत्रों के मुताबिक सिमरन सूद का गौतम वोहरा के साथ कई साल तक रिश्ता भी था। पुलिस की मानें तो इसी वजह से मशहूर माडल विवेका बाबाजी और गौतम वोहरा में तनाव हुआ था और साल 2010 में विवेका बाबाजी ने आत्महत्या कर ली थी।दिल्ली के व्यवसायी अरुण टिक्कू की मुंबई में हत्या कर दी गई थी।

First Published: Monday, April 23, 2012, 13:41

comments powered by Disqus