Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 16:21
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई: भारतीय टेलिविजन के इतिहास में सोमवार को एक नई कड़ी जुड़ गई जो आज तक नहीं हुआ था। निर्माता एकता कपूर और उसकी टीम ने अपने सीरियल में लिप लॉक चुंबन का सीन दिखाकर भारतीय संस्कृति का एक अलग रूप पेश किया।
एकता के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में पहली बार लिप लॉक चुंबन को दिखाया गया। यह लिप लॉक चुंबन 17 मिनट के लव मेकिंग सीन का एक पार्ट था। दर्शक परिवार से साथ सीरियल देखने में असहज महसूस कर रहे थे।
इस शो के दो मुख्य पात्र राम कपूर और साक्षी तंवर ने चुंबन सीन दिए। दोनों शादी के कई महीनों बाद एक-दूसरे से प्यार करने लगे। कपूर (40) और तंवर (30) के रिश्ते धीरे-धीरे प्रगाढ हुए हैं।
जिस चैनल पर यह शो प्रसारित हुआ, उसने कुछ दिन पहले से ही इसका प्रमोशन कर रहा था। यह एपिसोड बहुत की प्रत्याशित था। लेकिन दर्शकों ने जो देखा। यह अचंभित करने वाला था।
इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद साक्षी तंवर और राम कपूर के बारे में ट्विटर पर चर्चा होने लगी।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी इस चर्चा जोरों पर है। भारतीय टेलिविजन पर पहली बार लिप लॉक सीन दिखाया गया। लगता है भारतीय टेलिविजन में नये युग की शुरूआत है।
First Published: Tuesday, March 13, 2012, 22:01