डॉक्टरों की निगरानी में अमिताभ: अस्पताल - Zee News हिंदी

डॉक्टरों की निगरानी में अमिताभ: अस्पताल

मुंबई : सुपरस्टार अमिताभ को अब भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आज उनकी दूसरी सर्जरी होनी थी। अस्पताल सूत्रों ने कहा, ‘उनकी दूसरी सर्जरी करनी थी क्योंकि पहली सर्जरी के बाद से उन्हें दर्द उठ रहा था।

 

बहरहाल परेशानी की कोई बात नहीं है,वह गंभीर नहीं है लेकिन निगरानी में हैं।’ 69 वर्षीय अमिताभ ने कल कहा था कि उनकी दूसरी सर्जरी की जाएगी। उन्होंने कल रात ट्विट किया, ‘कुछ और जांचें और बोलने में मुश्किल नामों वाली दवाएं..और..ओटी..ऑपरेशन थिएटर में एक बार फिर जाना..काफी समय के लिए। मैं अपनी स्थिति को बताने से बच रहा हूं..पश्चिम में मरीज को इसका अधिकार नहीं है..यहां तक कि अपने परिजनों से भी नहीं।’

 

इसके बाद अभिनेता ने कल रात अपने ब्लॉग पर इस बारे में विस्तार से लिखा  ‘रात एक डर के साथ शुरु हुई, बुखार कितना बढ़ रहा है..हमेशा एक खतरनाक संकेत। लेकिन रात में पारा कम हो गया..।’ उल्लेखनीय है कि अमिताभ की मुंबई में उपनगर अंधेरी के सेवन हिल्स अस्पताल में 11 फरवरी को एक सर्जरी हुई थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 17, 2012, 16:47

comments powered by Disqus