...तो कैटरीना ने आदित्य चोपड़ा को किया निराश? Katrina Kaif

...तो कैटरीना ने आदित्य चोपड़ा को किया निराश?

...तो कैटरीना ने आदित्य चोपड़ा को किया निराश?ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई : बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार कैटरीना कैफ के बारे में चर्चा है कि उन्होंने यश राज बैनर की फिल्म ‘गुंडे’ करने से इंकार कर आदित्य चोपड़ा को निराश किया है।

बताया जाता है कि यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा से पहले कैटरीना को ऑफर की गई थी। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में प्रदर्शित होनी है। इस फिल्म में नवोदित कलाकार रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

समझा यह भी जाता है कि कैटरीना अपने से नए कलाकारों के साथ काम करने में थोड़ा हिचकती हैं और शायद इसीलिए उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

कैटरीना यश राज फिल्म की आगामी फिल्म ‘धूम-3’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना के साथ आमिर खान नजर आएंगे। कैटरीना और आमिर की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म दिसंबर में प्रदर्शित होगी।

First Published: Friday, August 16, 2013, 12:23

comments powered by Disqus