Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 14:38
मुंबई : फिल्म `द डर्टी पिक्चर` में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री विद्या बालन ने 12 किलो वजन बढ़ाया था। वहीं पाकिस्तानी अदाकारा वीना मलिक का दावा है कि उन्होंने फिल्म के कन्नड़ संस्करण के लिए पांच किलो वजन बढ़ाया है और उनके संवाद भी डब नहीं किए गए हैं। साथ ही उनकी माने तो दक्षिण फिल्म उद्योग में साइज जीरो मतलब छरहरी काया वाली अभिनेत्रियों के लिए कोई जगह नहीं है।
वीना ने बताया कि मैंने अपनी भूमिका के लिए पांच किलो वजन बढ़ाया क्योंकि पटकथा इसकी मांग कर रही थी। दक्षिण में जीरो साइज की जगह नहीं है। मैं 48 किलो की थी, अब मेरा वजन 53 किलो है। फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वीना बेंगलुरू में `डर्टी पिक्चर: सिल्क सक्काथमगा` की शूटिंग कर रही हैं।
वीना ने बताया कि कन्नड़ में बन रही `द डर्टी पिक्च र` का हिन्दी संस्करण से कोई सम्बंध नहीं है। हां, यह सिल्क की कहानी है लेकिन यह एक अलग कहानी है। आपको इंतजार करना होगा और इसे देखना होगा। मैं फिल्म में कन्नड़ बोल रही हूं। संवाद डब नहीं किए जा रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 3, 2012, 14:38