Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 17:03

ज़ी मीडिया ब्यूरो
लंदन : ब्रिटिश अभिनेत्री मिशेल कीगन को दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया गया है। टॉप `जू` के हॉट 101 सूची में इस 25 वर्षीय अभिनेत्री ने अमेरिकी मॉडल केट उप्टोन को पीछे छोड़ा है।
इस सूची में केट उप्टोन को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस मैग्जीन के करीब दस हजार पाठकों ने हॉट मॉडलों की सूची के लिए वोट किया। ली फ्रांसिस और एलिस गुडविन ने क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया जबकि `सेलेब्रिटी जूस` जज केली ब्रूक पांचवें स्थान पर आई हैं।
खूबसूरत अदाकारा मिला कुनिस ने इस सूची में छठे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके बाद सातवें स्थान पर पॉप प्रिंसेस रिहाना रहीं। मॉडल्स जेस किंघम, मेलिसा डेबलिंग और `सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक` स्टार जेनिफर लारेंस भी टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
टॉप टेन की सूची इस प्रकार है।
1. मिशेल कीगन
2. केट उप्टन
3. ली फ्रांसिस
4. एलिस गुडविन
5. केली ब्रुक
6. मिला कुनिस
7. रिहाना
8. जेस किंघम
9. मेलिसा डेबलिंग
10. जेनिफर लारेंस
First Published: Wednesday, April 24, 2013, 17:00