देवानंद का आज 89वां जन्मदिन मनाएंगे प्रशंसक

देवानंद का आज 89वां जन्मदिन मनाएंगे प्रशंसक

देवानंद का आज 89वां जन्मदिन मनाएंगे प्रशंसक
मुंबई : सदाबहार अभिनेता माने जाने वाले स्वर्गीय देवानंद के बेटे सुनील कल अपने पिता का 89वां जन्मदिन मनाएंगे। इसमें देव साहब के प्रशंसक और उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। हिन्दी फिल्मों के 88 वर्षीय अभिनेता देवानंद का पिछले साल दिसंबर में लंदन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। देवानंद के खाते में ‘पेइंग गेस्ट’, ‘बाजी’, ‘ज्वैलथीफ’, ‘सीआईडी’, ‘जानी मेरा नाम’, ‘अमीर गरीब’, ‘वारंट’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’ और ‘देश परदेश’ जैसी फिल्में हैं।

पिछले साल अपने जन्मदिन पर देवानंद ने अपने दोस्तों को मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित अपने पसंदीदा होटल में बुलाया था और केक काटा था। इस साल इसी ‘सन एंड सैंड’ होटल में शाम छह बजे सुनील पार्टी के आयोजक होंगे।
सुनील ने कहा कि इस साल हम इस जन्मदिन पार्टी का आयोजन करेंगे। वह अभी भी हमारे दिलों में है। वह मेरे और कई अन्य लोगों के प्रेरणास्त्रोत है। इस मौके पर हम उनकी जिंदगी और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखेंगे। इस अवसर पर देव साहब के व्यक्तिगत एलबम से कुछ दुर्लभ फोटो मीडिया और उनके प्रशंसकों के लिए सार्वजनिक किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे पास डैड के तीन फुट से पांच फुट के कुछ दुर्लभ फोटो हैं। इसमें से कुछ फोटो प्रदर्शन के लिए चुने गए हैं, जिसमें शूटिंग के दौरान एक्शन में डैड, फिल्म प्रीमियर के दौरान दुनिया की सैर, लिखते हुए और प्रसिद्ध लोगों से मिलते हुए उनके फोटो शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 26, 2012, 08:45

comments powered by Disqus