`द डर्टी पिक्चर`के सिनेमेटोग्राफर का निधन

`द डर्टी पिक्चर`के सिनेमेटोग्राफर का निधन

मुंबई: चलचित्रकार (सिनेमेटोग्राफर) बॉबी सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। `गैंगस्टर` और `द डर्टी पिक्चर` के लिए काम कर चुके सिंह को गोवा में दमे का दौरा पड़ा था। सिंह के निधन की जानकारी अभिनेता संजय सूरी ने दी। सिंह 38 साल के थे। सिंह अपने पीछे पत्नी राधिका और पांच साल के पुत्र समीर को छोड़ गए हैं।

सिंह का पार्थिव शरीर अहमदाबाद ले जाया गया, जहां उनके परिजन रहते हैं। बॉलीवुड के सबसे युवा चलचित्रकारों में से एक सिंह अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। सूरी अंतिम समय में सिंह के साथ गोवा में थे। सूरी ने कहा कि सिंह अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने गोवा आए थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 26, 2012, 13:21

comments powered by Disqus