नेताओं और अफसरों से थे लैला खान के रिश्ते?

नेताओं और अफसरों से थे लैला खान के रिश्ते?

नेताओं और अफसरों से थे लैला खान के रिश्ते?ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: पाकिस्तानी मूल की बॉलीवुड अदाकारा लैला खान के महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं और पुलिस अधिकारियों से रिश्ते थे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुंबई पुलिस को लैला की नेताओं और पुलिस अधिकारियों के साथ एक हजार तस्वीरें हाथ लगी।

रहस्यमय ढंग से लापता अभिनेत्री लैला खान के संबंध में सनसनीखेज खुलासा करने वाले परवेज इकबाल टाक के दावों की पोल आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी खोलेंगे। एटीएस ने गुरुवार की देर रात उस आसिफ शेख उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। जिसकी मदद से परवेज ने लैला सहित उसके परिवार के पांच लोगों की हत्या करने का दावा किया है।

लैला की कई आईएएस और आईपीएस के साथ तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को लैला के घर से बरामद किया गया है। तस्वीरों को बतौर सबूत सीलबंद लिफाफे में पेश किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार लैला और उसकी मां हवाला रैकेट में शामिल थी। परवेज इकबाल टॉक ने हाल ही में खुलासा किया था कि लैला और उनके परिवार की मुंबई में हत्या कर दी गई है।

First Published: Saturday, July 7, 2012, 11:31

comments powered by Disqus