न्यूड वीडियो की वजह से 'कामसूत्र 3डी' से बाहर हो गई शर्लिन चोपड़ा

न्यूड वीडियो की वजह से 'कामसूत्र 3डी' से बाहर हो गई शर्लिन चोपड़ा

न्यूड वीडियो की वजह से 'कामसूत्र 3डी' से बाहर हो गई शर्लिन चोपड़ाज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : बिकनी गर्ल के नाम से मशहूर शर्लिन चोपड़ा के अभिनेत्री बनने का ख्‍वाब लगात है धरे के धरे रह जाएंगे। न्‍यूड पोज देकर सनसनी मचाने वाली शर्लिन चोपड़ा कामसूत्र 3डी में मुख्‍य भूमिका मिलने से काफी उत्‍सुक थीं, पर अब ऐसा नहीं होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्‍म कामसूत्र 3डी के निर्माता ने शर्लिन को फिल्‍म से बाहर का मूड बना लिया है। इस फिल्‍म के लिए अब हॉलीवुड अभिनेत्रियों इवा लोंगोरिया या मिला कुनीस से संपर्क किया जा रहा है। इनमें से ही कोई अभिनेत्री इस फिल्‍म में शर्लिन की जगह लेंगी।

कामसूत्र 3डी के डायरेक्‍अर रुपेश पाल ने शर्लिन को फिल्‍म से बाहर करने का निर्णय ले लिया है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि शर्लिन के कारनामे से वह काफी खफा हैं। शर्लिन ने हाल में इस फिल्‍म के एक फोटोशूट (नग्‍न) से जुड़े वीडियो क्लिप को अपने यू-ट्यूब चैनल पर बिना उनकी इजाजत के डाल दिया था। अब इस बात का खुलासा हो गया है। रुपेश इससे खासा नाराज हैं। जिसके चलते शर्लिन के जलवे अब इस फिल्‍म में नहीं दिखेंगे।

इस वाकये के सामने आने के बाद शर्लिन को पहले विश्‍वास ही नहीं हुआ। उन्‍होंने सोशल साइट ट्वीटर पर एक संदेश में अपने गुस्‍से का इजहार किया। शर्लिन ने लिखा, ` अगर मिस्‍टर पाल को मिला या इवा के साथ कामसूत्र 3डी बनानी है तो हमें साइन क्‍यों किया???? तब क्‍या मिला या इवा के पास डेट्स नहीं थे??` “KS3D फोटोशूट वीडियो के लिए शर्लिन और KS3D फिल्‍म के लिए कोई अंग्रेजी अभिनेत्री ??? वाह!! क्‍या बात! घर की मुर्गी दाल बराबर होती है..”

28 वर्षीय शर्लिन ने यह भी लिखा, “ यदि KS3D मेरे भाग्‍य में लिखा है तो धरती पर कोई ताकत इससे मुझे छीन नहीं सकता है। मिस्‍टर पाल के विश लिस्‍ट में मिला/इवा/अन्‍य नामों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं”।

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 22:42

comments powered by Disqus