पिता की धुन पर छलकी शकीरा की आंखें - Zee News हिंदी

पिता की धुन पर छलकी शकीरा की आंखें

लॉस एंजिल्स : लास वेगास में भीड़-भाड़ वाली पार्टी में जब मशहूर पॉप स्टार शकीरा के सम्मान में उनके पिता ने एक धुन छेड़ा तो शकीरा की आंखों से आंसू छलक उठे।

 

‘सान फ्रांसिस्को क्रॉनिकल’ के मुताबिक ‘लैटिन रिकार्डिंग एकेडमी पर्सन ऑफ द इयर’ घोषित किए जाने पर पार्टी में मशहूर रैपर टैबू और एलेजांद्रो गुजमेन भी वहां मौजूद थे। वेनेजुला के स्टार फ्रांको डे विटा और गीलबेर्तो सेंता रोसा ने भी शकीरा के गानों पर शिरकत की।

 

लेकिन सबसे भावुक कर देना पल पार्टी में तब आया, जब उनके पिता विलियम मेबार्क ने बेटी के सम्मान में एक धुन छेड़ दी। मेबार्क के ‘मी नीना बोनिता (माय पार्टी गर्ल)’ गाये जाने पर शकीरा की आंखों से आंसू छलक उठे। पीछे के स्क्रीन पर भी पिता और बेटी की तस्वीर दिख रही थी। बाद में शकीरा ने अपने पिता का शुक्रिया अदा किया। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 11, 2011, 15:13

comments powered by Disqus