पॉप सम्राट माइकल जैकसन ने लिखी थी आत्मकथा

पॉप सम्राट माइकल जैकसन ने लिखी थी आत्मकथा

पॉप सम्राट माइकल जैकसन ने लिखी थी आत्मकथालंदन : पॉप सम्राट माइकल जैकसन अपने जीवन के अंतिम दिनों में गुपचुप तरीके से अपनी आत्मकथा लिखने में जुटे हुए थे। एक खबर के अनुसार ऐसी सूचना है कि इस गायक ने 600 पृष्ठों में अपने जीवन के अनुभवों को लिखा है जिसमें 80 के दशक के आखिर से वर्ष 2007 तक के संघर्ष तक का जिक्र भी है। वर्ष 2009 में जैकसन का निधन हो गया था।

जैकसन ने उनके बारे में जो कुछ भी लिखा गया था, उसे उन्होंने सही करने का प्रयास किया है और इसके लिए उन्होंने दस्तावेजों और रेखाचित्रों का सहारा लिया। इन दोनों दशकों में जैकसन शायद ही कभी सुखिर्यों से बाहर रहे। इस बीच उन पर बाल यौन शोषण के भी आरोप लगे।

इन सबसे परेशान होकर ही जैकसन तब पश्चिम एशिया की ओर चले गए जहां उन्होंने अपनी आत्मकथा लिखनी शुरू की। उनके एक पूर्व व्यापारिक सहयोगी ने इस पांडुलिपि को अपने पास रख लिया था।

इसे पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने को लेकर उनके इस रईस सहयोगी के मन में दुविधा है क्योंकि यह पुस्तक पूर्ण भी नहीं है और इसे आत्मकथा का रूप देने के लिए इसमें कुछ अतिरिक्त सामग्री जोड़ने की भी जरूरत है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 27, 2013, 17:55

comments powered by Disqus