Last Updated: Thursday, February 9, 2012, 09:06
ज़ी न्यूज ब्यूरो मुंबई: विवादित मुद्दों पर सुर्खियों में रहनेवाली मॉडल पूनम पांडे ने कर्नाटक विधानसभा के अश्लील वीडियो क्लिप मामले में फंसे मंत्रियों का जमकर मजाक उड़ाया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है- विधानसभा के दो मंत्री कन्फ्यूज्ड प्राणी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा - उत्तेजना के लिए तैयार रहें। पूनम ने अपने ट्विटर के पेज पर जमकर इस मसले का मजाक उड़ाया है।
उन्होंने ट्विट किया है- कर्नाटक के मंत्री दरअसल विधानसभा के वैलैंटाइन वीक का पोर्नगेट मना रहे थे। हीही...हीही...।
मॉडल पूनम पांडेय के अलावा बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा और लेखक चेतन भगत ने भी अश्लील वीडियो मामले में मंत्रियों का मजाक उड़ाया है और इस बाबत ट्विट किया है।
हमेशा सस्ती पब्लिसिटी पाने की खातिर सुर्खियों में रहनेवाली मॉडल पूनम पांडे ने योगगुरु बाबा रामदेव का मजाक उड़ाया था। उन्होंने रामदेव के साथ घटित उस घटना पर मजाक उड़ाया था जब बाबा रामदेव पर कामरान सिद्दिकी ने काली स्याही फेंक दी थी।
पूनम ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर ट्वीट किया था- रामदेव के लिए काला दिन, युवक ने योगगुरु पर काली स्याही फेंकी। क्या यह सच है ? पूनम जैसे ही इस घटना के बारे में कन्फर्म हुई तब उसने ट्विटर वॉल पर लिखा था- लोगों को बाबा रामदेव की बायी आंख में डिफेक्ट होने का कारण समझ में आना चाहिए, और उनका मुंह भी काला किया जाना चाहिए…बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।
First Published: Thursday, February 9, 2012, 15:20