Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 13:30
ज़ी न्यूज ब्यूरो मुम्बई : पिछले साल इस समय प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की दोस्ती के चर्चे हर तरफ थे लेकिन यह दोस्ती ज्यादा दिन तक टिकी नहीं रह सकी। एक साल बाद ही प्रियंका ने अपना नया दोस्त ढूंढ लिया है। प्रियंका का नया दोस्त कोई और नहीं बल्कि शाहरुख के चिर प्रतिद्वंद्वी सलमान खान हैं।
चर्चा है कि दोनों कलाकार हाल ही में एक समारोह में शिरकत करने के लिए दुबई गए थे। इस मौके पर दोनों ने अपनी दोस्ती का इजहार किया। प्रियंका ने सार्वजनिक तौर पर माना कि सलमान उनके सबसे ‘चहेते’ साथी कलाकार हैं।
यही नहीं, दुबई यात्रा के दौरान सलमान और ‘पीसी’ एक ही होटल में ठहरे और कई मौकों पर साथ देखे गए।
प्रियंका अपने पुराने दोस्त शाहरुख खान के साथ संबंधों पर फिलहाल कुछ बोल नहीं रही हैं और शाहरुख द्वारा आयोजित हाल के कार्यक्रमों में भी वह नजर नहीं आई हैं। शाहरुख हालांकि कह चुके हैं कि प्रियंका हमेशा उनके लिए खास रहेंगी।
First Published: Tuesday, December 4, 2012, 12:51