प्रियंका चोपड़ा के गम में शरीक हुआ बॉलीवुड-Bollywood celebrities attend Dr. Ashok Chopra`s prayer meet

प्रियंका चोपड़ा के गम में शरीक हुआ बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के गम में शरीक हुआ बॉलीवुडज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को एक प्रार्थना सभा रखी गई। यह प्रार्थना सभी जूहु के जेडब्लू मैरियट में रखी गई जहां करीना कपूर, विद्या बालन,शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर,अब्बास-मस्तान,दिया मिर्जा,निखिल अडवाणी,रानी मुखर्जी,लारा दत्ता, मलाइका अरोड़ा खान, रितेश देशमुख, अल्का याज्ञनिक,मधुर भंडारकर,इमरान खान, नीतू सिंह, ऋषि कपूर आदि बॉलीवुड सेलिब्रेटी शामिल हुए।

प्रियंका के पिता का पिछले दिनों निधन हो गया था। पिछले कुछ वर्षो से कैंसर से पीड़ित अशोक चोपड़ा को 17 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह बीमारी के आखिरी चरण में थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सारी शूटिंग रद्द कर दी थी तथा पिछले कुछ दिनों से अपने पिता के साथ थीं। प्रियंका के पिता अशोक पेशे से सेना में चिकित्सक थे तथा 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। चोपड़ा के परिवार में उनकी पत्नी मधु, बेटी प्रियंका तथा एक बेटा सिद्धार्थ है।

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 11:52

comments powered by Disqus