‘बबली बदमाश’ आइटम सॉन्ग में अश्लील शब्द नहीं चाहतीं प्रियंका चोपड़ा--Priyanka Chopra’s brief was no vulgarity for `Babli`: Anu Malik

‘बबली बदमाश’ आइटम सॉन्ग में अश्लील शब्द नहीं चाहतीं प्रियंका चोपड़ा

‘बबली बदमाश’ आइटम सॉन्ग में अश्लील शब्द नहीं चाहतीं प्रियंका चोपड़ानई दिल्ली : शूटआउट एट वडाला में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पहले आइटम गीत ‘बबली बदमाश’ के लिए संगीत देने वाले अनु मलिक ने कहा है कि अभिनेत्री इस गाने में अश्लील शब्द या अंग प्रदर्शन नहीं चाहती थीं।

संगीत निर्देशक मलिक ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि इससे पहले भी कई गीत बनाए गए जो प्रियंका को पसंद नहीं आए। उन गीतों को अलग अलग गीतकारों ने रचा था और प्रियंका ने उन्हें नापसंद कर दिया। प्रियंका ने कहा था कि वह गाने में अश्लील शब्द और अंग प्रदर्शन नहीं चाहती।’’

संजय गुप्त द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संगीत देने के लिए मलिक पहली पसंद नहीं थे। संजय ने शुरूआत में उन्हें केवल एक गीत में संगीत देने के लिए बुलाया था लेकिन आखिरकार उन्होंने आइटम गीत समेत फिल्म के तीन गीतों को संगीतबद्ध किया। ‘बबली बदमाश’ का विचार कैसे आया, इस बारे में मलिक ने कहा, ‘‘ हम संजय गुप्ता के कार्यालय में बैठे थे। मैंने जब प्रियंका के बारे में सोचा तो मुझे लगा कि वह बहुत बबली (जिंदादिल) हैं। इसी लिए मैंने ‘बबली’ शब्द इस्तेमाल किया।’’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 24, 2013, 15:49

comments powered by Disqus