`बबली बदमाश` सेक्सी गाना है: प्रियंका

`बबली बदमाश` सेक्सी गाना है: प्रियंका

`बबली बदमाश` सेक्सी गाना है: प्रियंका   मुंबई: प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि `शूटआउट एट वडाला` में उनका आइटम गाना `बबली बदमाश` मजेदार है और इसमें कोई अश्लीलता नहीं है। प्रियंका ने इस गाने के जारी होने के मौके पर कहा कि हमने पहले ही सोच लिया था कि यह गाना मजेदार होना चाहिए क्योंकि आइटम गाने होते ही इसलिए हैं। इसमें मौजमस्ती होनी चाहिए लेकिन महिला की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए जो हमने किया है।

उन्होंने कहा कि हमने 80 कैबरे करने की कोशिश की है, ये सेक्सी और मजेदार हैं लेकिन अश्लील नहीं हैं। आइटम गाना करने के बावजूद प्रियंका को आइटम गर्ल कहलवाना पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये कोई लेबल है। इसे कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। हमने हेलेन आंटी को कभी आइटम गर्ल नहीं कहा। ये दूसरे की फिल्म में मेरा पहला आइटम गाना है। इसे आइटम गाना कहते ही ये घटिया लगने लगता है।

`शूटआउट एट वडाला` में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, तुषार कपूर, रोहित रॉय और कंगना रानावत हैं। ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 20, 2013, 09:04

comments powered by Disqus