Last Updated: Friday, November 2, 2012, 12:06

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: देश की नामचीन अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय के लिए गुरुवार का दिन दोहरी खुशी का दिन था। इस मौके पर ऐश्वर्या राय को दोहरी खुशी नसीब हुई। यह खुशी बर्थडे और होने एक बड़ा सम्मान पाने का था।
पहला कि गुरुवार को दिन ऐश्वर्या राय का जन्मदिन था वह इस दिन 39 साल की हो गईं। दूसरी खुशी उन्हें फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च सम्मान पाकर मिली जो मुंबई में हुए एक समारोह में उन्हें दिया गया। ऐश्वर्या ने यह खुशी पूरे बच्चन परिवार के साथ बांटी जिसमें उन्होंने 39वां जन्मदिन पहली बार अपनी बेटी अराध्या के साथ मनाया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेबी अराध्या भी मौजूद थी।
इस दौरान ऐश्वर्या राय ने केक भी काटा। केक काटने के वक्त वह अपने पापा अभिषेक के गोद में थी और उसके बाद वह दोबारा ऐश्वर्या की गोद में चली गई। ऐश्वर्या के साथ उनके परिवार की खुशी और बेबी अराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन में होने की खुशी सबके चेहरे पर दिख रही थी।
मुंबई में हुए आयोजित समारोह में ऐश्वर्या को कला के क्षेत्र अहम योगदान के लिये ‘नाइट ऑफ द आर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से नवाजा गया। उन्हें फ्रांस के राजदूत फ्रांकोइस रिचर ने यह सम्मान दिया। यह फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। ऐश्वर्या ने इस मौके पर फ्रांस सरकार का धन्यवाद दिया।
First Published: Friday, November 2, 2012, 12:06